गुरुवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दिन में धूप निकलने के बाद दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज बारिश के दौरान चकेरी के रामादेवी चौराहे पर राहगीर और वाहन सवार बारिश से बचते नजर आए। अचानक बारिश होने से चौराहे पर कुछ देर के लिए लोगों को रुककर बारिश थमने का इंतजार करना पड़ा।