फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: तहसील परिसर में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर दिया ईमानदारी का संदेश

तहसील परिसर में मंगलवार को पावर प्लांट स्थित डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के जरिए उन्होंने बताया कि रिश्वत लेकर भले ही जेब में रुपए आ जाएं, लेकिन मन को सुकून नहीं मिलता। वहीं, ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारी बिना किसी तनाव के परिवार के साथ सुखी जीवन बिताते हैं। नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी के महत्व को समझाया। उन्होंने अपने अभिनय से बताया कि रिश्वत लेकर काम करने वाला व्यक्ति हमेशा किसी न किसी चिंता में रहता है, जबकि निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी को किसी तरह का डर या तनाव नहीं रहता। नाटक के जरिए लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनने और भ्रष्टाचार से दूर रहने का संदेश दिया गया। इसके बाद तहसील में मौजूद लोगों को स्व गणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए स्व गणना की प्रक्रिया में सहभागिता करने की अपील की।प्रस्तुति देखकर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओमप्रकाश समेत मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपना काम करने का संदेश दिया है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें