फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: कूष्मांडा मंदिर परिसर में 1.2 करोड़ से बनेगा सत्संग भवन, विधायक ने चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

घाटमपुर कस्बा स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा के लिए जल्द ही सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सत्संग भवन के साथ शौचालय, पेयजल और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सोमवार शाम विधायक सरोज कुरील अधिकारियों के साथ चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। विधायक और ईओ डॉ. महेंद्र कुमार ने ने कानपुर-सागर हाईवे किनारे पर्यटन विभाग की चिन्हित भूमि का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि इसी भूमि पर पर्यटन विभाग की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन में धार्मिक आयोजनों और सत्संग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। इसके अलावा यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालय, पेयजल व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और साधु-संतों को सुविधाएं मिल सकेंगी। विधायक ने कहा कि सत्संग भवन बनने से यहां धार्मिक अनुष्ठानों और सत्संग के आयोजन को स्थायी स्थान मिलेगा। उन्होंने जनता की ओर से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें