फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर: पुलिस ने घेराबंदी कर 13 जुआरियों को धर दबोचा, 26,150 रूपये भी बरामद किए

घाटमपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के रामपुर व साढ़ थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के बॉर्डर पर शनिवार की देर शाम घेराबंदी कर 13 लोगों को जुआ खेलते दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 26,150 रूपये भी बरामद किए हैं। हालांकि इस दौरान कई जुआरी भागने में भी सफल रहे। जुआ होने की सूचना पर एसीपी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने मौके से जुआ खेलते बौद्ध नगर थाना नौबस्ता निवासी अनुज पासवान, साकेत नगर निवासी मनप्रीत सिंह, रायपुर निवासी अमरदीप सिंह, पतारा निवासी सुरेश, चांद, साढ़ थाने के बरई निवासी राम शंकर, कुलदीप, घाटमपुर निवासी दिलावर, फैजान, बिधनू के रामजीपुरवा निवासी नीरज, गोविन्दनगर थाने के गोपाल नगर निवासी धर्मेंद्र, साढ़ थाने के गौरी ककरा निवासी रतिराम व आवास विकास नौबस्ता निवासी सूरज को दबोच लिया। वहीं मौका देखकर कई जुआरी भागने में सफल हो गए। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि मौके से 26,150 रूपये नकद एवं ताश की एक गड्डी बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें