कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात धरमपुर बम्बा के पास बाइक की मामूली टक्कर के बाद दो पक्षों से देखते ही देखते करीब 30 लोग आमने-सामने आ गए और बीच हाईवे पर जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पकड़े गए कुछ युवक शराब के नशे में थे। पुलिस अन्य हमलावरों की धरपकड़ में जुटी है।