अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के फार्मेसी डिपार्टमेंट में 25 सितंबर को विश्व फार्मेसी दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के तहत कालेज में लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन डिपार्टमेंट की डॉ नम्रता निगम ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है क्योंकि रक्तदान दूसरों को जीवनदान देता है। किसी को जीवन देना सबसे बड़ा परोपकार होता है।रक्तदान से कोई समस्या नही होती है। जिंदगी का सबसे नेक काम है रक्तदान। रक्तदान से नया रक्त जो बनता है वह हमें अधिक ऊर्जावान बनाता है। फार्मेसी कालेज के प्रधानाचार्य विक्रम साहू ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व को बताया। इस मौके पर संस्थान संयुक्त सचिव गौरव भदौरिया, प्रधानाचार्य विक्रम साहू, डॉ अमित मिश्रा, एसएल दास, डॉ गरिमा ओझा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, शुभयंका सिंह, निधी तिवारी आदि मौजूद रहे।