कानपुर के काकादेव स्थित एक जिम में ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ कानपुर के तत्वावधान में प्रथम कानपुर जिला ग्रैपलिंग चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु व भार वर्गों के उदीयमान खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और कड़े मुकाबलों में विपक्षी खिलाड़ियों को मात देकर पदक जीते। आयोजक शादाब के अनुसार, इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य कानपुर में ग्रैपलिंग खेल को बढ़ावा देना और स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।