फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन

किदवई नगर में रविवार को श्री सोटे वाले बाबा हनुमान मंदिर महोत्सव में धनुष भंग लीला का आयोजन हुआ। यह लीला सुबह पांच बजे शुरू हुई और दोपहर 12 बजे तक चली। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। फिर भगवान परशुराम का आगमन हुआ। लक्ष्मण और परशुराम के बीच हुए तीखे संवाद ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया। शैलेंद्र शुक्ला ने श्रीराम, सौरभ बाबू त्रिपाठी ने लक्ष्मण और सर्वेश द्विवेदी ने परशुराम की भूमिका निभाई। महंत पंडित नितिन शुक्ला, विधायक महेश त्रिवेदी, अशोक त्रिपाठी, शिवा पोरवाल, गोलू गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें