फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भजनों की प्रस्तुतियों ने बिखेरी भक्ति की छटा, श्री श्याम महोत्सव में परिवार समेत आए श्रद्धालु

मोतीझील लॉन में चल रहे श्री श्याम महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को भजनों की प्रस्तुतियों ने भक्ति की छटा बिखेरी, जिसके आकर्षण में रमकर श्रद्धालु न सिर्फ मंत्रमुग्ध हुए, बल्कि झूम उठे। हर प्रस्तुति पर वाहवाही हुई और लोगों ने हाथ उठाकर प्रभु का स्मरण किया। श्री श्याम प्रभु के श्री विग्रह का भव्य शृंगार फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से हुआ। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां से देख भक्त मंत्रमुग्ध हुए। महोत्सव का आगाज खाटू श्याम बाबा के जीवन चरित्र पर आधारित श्री अखंड ज्योति पाठ से हुआ। भजन गंगा प्रवाह का प्रारंभ कनिका ग्रोवर ने तेरे दरवाजे पे एक अर्जी छोड़ी है, पढ़ लेना ओ बाबा...से किया। इसके बाद संजू शर्मा ने ‘भजले श्याम फिर ये जनम दोबारा मिले न मिले...सुनाया, जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कोलकाता के सौरभ शर्मा ने ‘‘हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है...गाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भक्तों ने नाचते-झूमते हुए बाबा को निशान चढ़ाए। महोत्सव में किये गए शृंगार पैनालोव व बहुरंगी फूलों और प्रभु की झांकी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। दरबार में तारा मंडल की तरह अनगिनत झूमर आकर्षण का केंद्र थे। महोत्सव का समापन श्री श्याम जी मित्र मंडल के 108 दीपों की महाआरती व चंग उत्सव से हुआ। प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने बताया कि मंडल प्रत्येक वर्ष श्री श्याम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। मंडल के अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, राकेश शर्मा एवं प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें