कृपा धाम मंदिर भगवती राधा रानी के प्राकट्योत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य प्रमोद तिवारी के साथ कई आचार्यों ने अभिषेक और पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण के जयकारे सुनाई पड़ते रहे। इसके बाद रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तजन भाव विभोर होकर के नाचते गाते रहे। इस मौके पर सुनील कपूर, सपना कपूर, राजीव चतुर्वेदी ,पंकज झा, बबीता, अनिल आदि रहे।