इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग 14 घंटे बाद भी बेकाबू बनी हुई है। फैक्टरी के अंदर 15 हजार लीटर केमिकल टैंक में लगातार हो रहे रिसाव के कारण आग बार-बार भड़क रही है। 100 से अधिक दमकल गाड़ियों का पानी इस्तेमाल होने के बाद अब स्थिति से निपटने के लिए फोम टेंडर मंगाया गया है।