फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता मिस्त्री का कुएं में मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम रोरा में सोमवार को खेत पर बने कुएं में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रोरा में खेतों पर काम और देखरेख के लिए पहुंचे ग्रामीण पुष्पेंद्र परिहार की नजर कुएं में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल डायल 112 और लहचूरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान गांव के ही कल्लू के रूप में हुई है। वह पेशे से मिस्त्री था और इंजन सुधारने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब और नशे का आदी था। कुएं में शव मिलने की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। लहचूरा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह कुएं तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें