फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, VIDEO

सुभाष गुप्ता Updated Thu, 27 Aug 2026 10:05 PM IST

पवारा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन गौड़ को गिरफ्तार किया है। उसे सरायबीका मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर सचिन गौड़ को दबोच लिया। सचिन गौड़ पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना पवारा में हत्या से संबंधित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। वह 25 हजार का ईनामी था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें