फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में घंटों फंसे रहे लोग, VIDEO

मड़ियाहूं। बुधवार को कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर भीषण जाम लगने से राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। गर्मी और तेज धूप में जाम में फंसे लोग बेहाल रहे। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत हुई। वाहन आगे नहीं बढ़ने से बच्चे परेशान नजर आए। जाम खुलवाने के लिए काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी रही। स्थानीय लोगों ने तिराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और जाम के दौरान पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें