हाथरस में राष्ट्रीयवादी प्रताप सेना के बैनर तले सोमवार को यूजीसी कानून के विरोध में हतिसा पुल से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला गया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने भी मार्च को समर्थन दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा और जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्वर्ण समाज के लोग मार्च में शामिल हुए।