सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा निवासी रोहित कुमार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए गांव से दंडवती परिक्रमा करते हुए जा रहे हैं। रोहित का कहना है कि वह पहले भी गोवर्धन एवं वृंदावन की पैदल यात्रा कर चुके हैं। दोनों तीर्थ स्थानों पर पहुंचने के बाद उन्होंने दोनों तीर्थों की पैदल परिक्रमा की है। उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज की कृपा से इस बार उन्होंने गांव से वृंदावन तक दंडवती परिक्रमा प्रारंभ की है। प्रेमानंद जी के दर्शन करने के बाद वह बांके बिहारी एवं राधारानी का भी दर्शन करेंगे। महरारा से वृंदावन की दूरी करीब 65 किलोमीटर है और वह यह सफर दंडवती परिक्रमा करते हुए तीन दिन में पूरा कर लेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भी वह वृंदावन में मनाएंगे। उनके साथ समीर कुमार, अभिषेक कुमार कुमार, अंकित कुमार, सनी कुमार एवं तोता कुमार भी वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे। रवानगी से पहले ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।