फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ में महा रुद्राम्ब यज्ञ और भागवत कथा का शुभारंभ

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित श्री राधा जी बेंकुट हाल में रविवार को श्री महा रुद्राम्ब यज्ञ का श्री गणेश किया गया। सैकड़ों भक्तों ने विशाल हवन बेदी पर वेद की ऋचाओं के मध्य आहुतियां देकर क्षेत्र के कल्याण की कामना की। यज्ञ का शुभारंभ वेद पाठी ब्राह्मण आचार्य शुभम विमल, अभिषेक, विनीत, सत्यव्रत, मनीष, विवेक, आयुषी आशीष, प्रिय व्रत और महेश गुरुजी ने कराया। स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने मुख्य यजमान उदय पंडित तथा पूजा पुंडीर से वैदिक मंत्रों के मध्य आहुतियां दिलवाईं। काले तिल, जौ, चावल और अन्य वनस्पतियों की सुगंध से पूरा यज्ञ पंडाल महक उठा। दोपहर 2 बजे से श्रीमद् भागवत कथा पुराण का पाठ प्रारंभ हुआ। कथा श्रवण के लिए पूरा हाल महिला-पुरुषों से खचाखच भरा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें