सिकंदराराऊ में बुधवार को कासगंज रोड के नगला जलाल स्थित श्री राधा जी बैंक्विट हॉल में धर्म ध्वजा स्थापित की गई। यह स्थापना पूरे विधि विधान और धार्मिक मंत्रों के मध्य संपन्न हुई। दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक मार्ग अवरुद्ध हो गया। सड़कों पर सैकड़ों लोग ध्वजा की स्थापना देखने के लिए एकत्रित हुए। 150 फुट ऊंचे पोल पर 'ॐ' लिखी धर्म ध्वजा लहराने लगी। इस दौरान अनेक नर-नारी धर्म की जयकार करते नजर आए। इस दौरान यजमान उदय पुंडीर-पूजा पुंडीर, डॉ कमलकांत शर्मा, पंडित सुनील शर्मा, संतोष बाबा कृष्णकांत कौशिक, गोपाल कौशिक, नीरज चौहान, पुष्पेंद्र ठाकुर और विपिन लाल आदि मौजूद रहे।