हाथरस में समाजवादी पार्टी ने “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों के नारे लगाए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। बाद में, तहसील पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में पारदर्शिता और ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की।