फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस एसपी ने डिजिटल क्रिएटर्स को दिखाई जिम्मेदार सोशल मीडिया की राह

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल वॉरियर और कंटेंट क्रिएटर के साथ बैठक की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक में सकारात्मक और जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग पर संवाद हुआ। पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात तथा सामाजिक सद्भाव पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने फैक्ट चेक के बाद ही सामग्री प्रसारित करने और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील की। पुलिस और जनता के बीच संवाद तथा सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें