फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम हाथरस से दिव्यांग मासूम रिहान ने लगाई गुहार, मिला अंत्योदय राशन कार्ड

हाथरस जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल की पहल से सादाबाद के इस्लाम नगर निवासी गरीब परिवार को महज 24 घंटे के भीतर अंत्योदय राशन कार्ड मिल गया। प्रशासन के इस कदम से आंखों से लगभग 50 प्रतिशत दिव्यांग आठ वर्षीय मासूम रिहान मलिक के बेहतर इलाज का मार्ग खुल गया है। सादाबाद निवासी नाजरीन नाज ने 14 अक्तूबर को जनता दर्शन के दौरान डीएम के समक्ष अपनी पीड़ा रखी थी। उन्होंने बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा रिहान मलिक लगभग 50 प्रतिशत दृष्टिबाधित (दिव्यांग) है और उसका इलाज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) रिसर्च सेंटर, अलीगढ़ में चल रहा है। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण माता-पिता के लिए मासूम के महंगे इलाज का खर्च उठाना नामुमकिन साबित हो रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें