19 अक्तूबर को अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, एस0के0 भगत ने जनपद हाथरस का भ्रमण किया। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अपर पुलिस महानिदेशक ने आमजन की सुरक्षा, सुचारु आवागमन और शांतिपूर्ण माहौल के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था प्रभावी बनाने, अतिक्रमण हटाने और अव्यवस्थित पार्किंग रोकने के प्रबंध करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थान पर मुस्तैदी से काम करने को कहा गया। संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि, नियमित गश्त और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के निर्देश भी दिए। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने को कहा गया। अधिकारियों को आमजन व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।