फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल, 45 के खिलाफ रिपोर्ट

अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ में दधि उत्सव के दौरान मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बजाने पर बवाल हो गया। अफरा तफरी के बीच कई लोगों की पिटाई की गई। पुलिस ने कार्यक्रम में बवाल करने और लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारने के आरोप में पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। रेहरियामऊ निवासी देशराज ने बताया कि गांव के जगदीश यादव के यहां बीते 10 सितंबर की रात दधि उत्सव था। इसमें शामिल होने के लिए वह रंजीत, सचिन और अरुण के साथ गए थे। कार्यक्रम मेें चार महिलाएं नृत्य भी कर रही थीं। आरोप है कि कार्यक्रम में मैनपुरी ने साथ निभाया डिंपल यादव जीत गईं गाना बार-बार बजाया जा रहा था। इस पर देशराज ने कृष्ण भगवान का गाना बजाने के लिए कहा। इसी को लेकर गांव के राजू यादव, दुर्गेश यादव, विवेक यादव, सचिन यादव और रीतेश यादव ने जातिसूचक गालियां देते हुए देशराज की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजक के हिसाब से ही गाने चलेंगे। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। दावा है कि राजेश, प्रेम, अनुज, गोलू, राजेंद्र, जोगिंदर, आशीष और रंजीत की मां ऊषा और उनके परिजन को भी आरोपियों और हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। घटना में घायल रंजीत और अरुण का उपचार कराया गया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पांच लोगों को नामजद करते हुए 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें