फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मक्के के उत्पादों से महिलाएं खोलेंगी कमाई का रास्ता, उपायुक्त उद्योग ने बताई स्वरोजगार की राह

गोंडा में मक्के से लड्डू, बिस्किट और नमकीन बनाकर महिलाएं घर बैठे कारोबार शुरू कर सकती हैं। हुनर को रोजगार में बदलने के लिए उद्योग विभाग प्रशिक्षण, निशुल्क टूलकिट और बैंक ऋण दिलाने में मदद करेगा। शनिवार को बहराइच रोड स्थित ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए। मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग बाबूराम ने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पादों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र के साथ टूलकिट भी उपलब्ध कराई जाती है। कारोबार बढ़ाने के लिए बैंक ऋण में भी मदद मिलती है। ट्रेनर उषा तिवारी ने महिलाओं को अपने हुनर को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। मास्टर ट्रेनर कमलेश त्रिपाठी ने मक्के से लड्डू, हलवा, बिस्किट, नमकीन और तिल टिक्की बनाने की विधि बताई। कार्यक्रम में तृप्ति श्रीवास्तव, राधा, सुषमा तिवारी, नीतू, सीमा प्रजापति, रुखसाना, रीतू उपाध्याय और रानू सहित महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें