निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के 2978 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हारीपुर बूथ और तहसील करनैलगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर प्रथम स्थित बूथ का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। विशेष कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहकर मतदाताओं के दावे और आपत्तियां प्राप्त कर रहे हैं। अभियान के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। नाम, पता आदि में संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फार्म-7 का उपयोग किया जा सकता है। मतदाता सूची से संबंधित आवेदन निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट (ECINET) एप या "voters.eci.gov.in" (https://voters.eci.gov.in/) पोर्टल के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।