फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सरस मेले में समूह की महिलाओं के उत्पादों का अवलोकन किया

गोंडा। टाउन हॉल स्थित गांधी पार्क परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से आयोजित सरस मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मेले में पहुंचकर स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों के बारे में जानकारी ली। सरस मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उन्हें अपने उत्पादों की पहचान बढ़ाने और बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर मिल रहा है। मेले में लगे स्टाल महिलाओं की मेहनत और हुनर को सामने लाने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें