फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में मजदूरी के लिए निकले युवक की डूबने से मौत

मजदूरी के लिए घर से निकले युवक की बुधवार को गांव के पास पानी में डूबने से मौत हो गई। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे नवाबगंज सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची उपजिलाधिकारी सविता शुक्ला ने घटना की जानकारी ली। इंदरपुर गांव के मजरे पूरे अंबर निवासी बृजेश कुमार (32) बुधवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास मुख्य रास्ते के किनारे वह पानी में डूबने लगे। उन्हें देखकर एक ग्रामीण ने शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंचे और बृजेश को पानी से बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें