फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर रवाना हुआ वाहन

गोंडा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की। जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें