फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सागर तालाब में उतराता मिला किशोरी का शव, शिनाख्त नहीं

गोंडा: शहर के मालवीय नगर स्थित सागर तालाब में धोबीघाट के पास सोमवार सुबह करीब 15 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। सागर तालाब में मछली पालन का ठेका लेने वाले शिवशंकर सिंह सोमवार सुबह तालाब की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में उतराते शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को तालाब के पास किशोरी की चप्पल भी पड़ी मिली। सूचना पर सीओ सिटी योगेंद्र सिंह और नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास छानबीन की, लेकिन किशोरी की पहचान नहीं हो सकी। सीओ सिटी ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें