फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख किए पार

Bhupendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 05:46 PM IST

गोंडा में सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर लोगों को जाल में फंसाने वाले गिरोह का इटियाथोक पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 1.30 लाख रुपये की चोरी में से 1,00,700 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त टीवीएस रेडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक खरगूपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बैजपुर निवासी कफील अहमद दो सितंबर को बहन के ऑपरेशन के लिए गोंडा के एक निजी अस्पताल आए थे। वहां उनकी मुलाकात मोटे पथरकट और शक्ति से हुई। दोनों ने गांधी चबूतरा के पास सस्ते दाम में जमीन दिलाने की बात कही। झांसे में आए कफील 1.30 लाख रुपये लेकर उनके साथ चले गए। गांधी चबूतरा के पास दो अन्य लोग भी मिले। आरोपी जमीन दिखाने के नाम पर कफील को काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। इसी दौरान कफील जब पेशाब करने के लिए गया तो आरोपियों ने उसके बैग से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए और बाइक से फरार हो गए। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी के फोन बंद मिले। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गिरोह बनाकर सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देते हैं। कफील से भी 13 अगस्त को 1.50 लाख रुपये लिए गए थे। इसके बाद दो सितंबर को 1.30 लाख रुपये लेकर उसे गांधी चबूतरा बुलाया गया और मौका पाकर रकम चोरी कर ली गई। चोरी की रकम आपस में बांट ली गई थी। इटियाथोक पुलिस ने शुक्रवार को शनि देव मंदिर के पास खरगूपुर रोड के बेन्दुली मोड़ से शक्ति उर्फ शक्तिराम, मोटे उर्फ सूर्यनारायन पथरकट और राधेश्याम उर्फ बाबू जी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, शक्ति उर्फ शक्तिराम खरगूपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें