फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में कजरीतीज पर कल उमड़ेगा आस्था का सैलाब, ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी

गोंडा में कजरीतीज पर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरयू नदी से जल भरकर जिले के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए करीब 12 लाख कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर के आसपास करीब डेढ़ किलोमीटर तक बैरिकेडिंग कराई गई है। रविवार की रात से ही विभिन्न शिवालयों में कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिरों के आसपास आने-जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल व्यवस्था संभालेंगी। दुखहरण नाथ मंदिर के महंत से बातचीत में उन्होंने बताया कि कजरीतीज पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें