फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत

गोंडा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार सुबह जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने नदी, तालाबों और सरोवरों के घाटों पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। शहर के खैरा मंदिर परिसर, करनैलगंज के सरयू घाट और तरबगंज के टेढ़ी नदी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना की। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था की छटा दिखाई दी। सूर्योदय के साथ ही घाटों पर अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। व्रतियों ने बांस के सूप में सजे फल, ठेकुआ, नारियल और अन्य प्रसाद के साथ भगवान भास्कर की आराधना की। अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। चारों ओर छठी मइया के जयकारों और लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें