मनिहारी विकासखंड क्षेत्र के हंसराजपुर गांव में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पादप सुरक्षा वैज्ञानिक व मशरूम विशेषज्ञ डॉ. ओमकार सिंह ने महिलाओं और प्रगतिशील किसानों को मशरूम के उत्पादन, लागत, आय एवं विपणन की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार एवं अतिरिक्त आय के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में विकसित किया जा सकता है। किसान ऑयस्टर (ढिंगरी) एवं बटन मशरूम के उत्पादन, लागत, आय और विपणन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा किसानों को मशरूम उत्पादन के लिए आवश्यक संसाधनों, रखरखाव, उत्पादन लागत, संभावित आय जैसी तकनीकी जानकारी भी दी गई।