बाल विवाह, बालश्रम और भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने के लिए रविवार को राजगीरपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत दुल्लहपुर थाना और एएचटी गाजीपुर पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को बच्चों और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक और लघु फिल्म के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए गए।