जमानिया क्षेत्र के जीवपुर गांव में प्रथम जनपद स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रघुनाथपुर और हरपुर की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष बबलू यादव और भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त पूर्व कैप्टन राम निवास यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से खेलने की सीख दी।