थाना शादियाबाद के उपनिरीक्षक राजबली यादव को सोमवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास गोरखपुर जनपद के थाना बांसगांव के बड़ावन के लिए रवाना किया गया।मालूम हो कि शादियाबाद थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजबली यादव (59) का बीते 20 सितंबर को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके सेवानिवृत्त होने में केवल 40 दिन का समय शेष रह गया था। आगामी 31 अक्तूबर को वह अपने पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे।