एसपी विनय कुमार सिंह ने रविवार को सैदपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर गठित साइबर सेल, हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क पर तैनात कर्मियों से उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए कमियों में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना गृह, सहित पूरे परिसर का भ्रमण किया गया। कार्यालय के सभी रजिस्टर, अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओ के निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी , हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करने के लिए, महिला संबंधी अपराधों तथा अन्य किस्म के अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।