गाजीपुर के दिलदारनगर के नगर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके विभिन्न आयु व भारवर्ग में जिले के 17 मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इन सभी मुक्केबाजों को चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम में किया गया है।