गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चट्टी के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर भट्ठे से ईट पहुंचा कर लौट रही खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। इसके कारण ट्रैक्टर ट्राली में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में किए जाने के बाद उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया।