फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, VIDEO

अपनी लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांगों का जल्द से जल्द निस्तारण नहीं होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। एआरटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एसटी खान ने बताया कि, हमारी बहुत सी मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं। इसको लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के आह्वान पर उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के सभी सदस्य जनपद के चरणबद्ध तरीके से अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में पांच से 11 अक्तूबर तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर 12 से 14 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी पर अपनी ड्यूटी के प्रारंभिक दो घंटों तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद 15 अक्तूबर से संपूर्ण कार्य का बहिष्कार कर सभी सदस्य अनिश्चितकाल के लिए लखनऊ के ईको गार्डेन में होने वाले धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर ओएसटी सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिद्धांत राज, सर्वेश, राहुल पांडेय, राहुल मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें