सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के रोडवेज बस डिपो और सिटी रेलवे स्टेशन परिसर के पास रविवार को नमो सेवा गाथा नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इसके माध्यम से यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के देशहित में किए गए कार्यों संघर्षों और जनसेवा का विस्तार से वर्णन किया। पास से गुजर रहे लोग कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति देख ठिठक गए।