उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में 25 और 30 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को होगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में हर पाली में 8352 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह प्रतिदिन 16,704 और तीन दिनों में कुल 50,112 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।