गाजीपुर जिले में विभिन्न श्रेणी की सखियों के लंबित मानदेय के भुगतान के लिए शासन को धनराशि की मांग भेजी गई है। सीडीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि समूह सखियों का अगस्त 2026 तक का मानदेय भुगतान हो चुका है। इसके बाद के भुगतान के लिए करीब 18 लाख रुपये की मांग भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 169 बैंक सखियों को जुलाई तक का मानदेय मिल चुका है। अगस्त और सितंबर का भुगतान बजट के अभाव में लंबित है, जिसके लिए 18 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शासन से धनराशि मिलते ही लंबित मानदेय का भुगतान किया जाएगा।