फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में डीएम बोले- शिकायतों के निस्तारण में न बरती जाए लापरवाही

शहर कोतवाली में डीएम अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया तथा उनके निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने भी संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने तथा आमजन की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें