बिरनो विकासखंड क्षेत्र के भवरहां गांव में बृहस्पतिवार को सृष्टि सेवा ट्रस्ट की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में 96 महिला और पुरुषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में पिछड़े वनवासी परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।