फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: चार करोड़ की हेरोइन के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

गाजीपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन बिहार के कैमूर-भभुआ और एक गाजीपुर के दिलदारनगर का निवासी है। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अरशदपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जमीर हवारी, बबलू कुमार यादव, गुलशन कुमार निवासी कैमूर-भभुआ (बिहार) और विवेक यादव निवासी दिलदारनगर, गाजीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें