फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजपतपुर ने 38-20 के अंतर से जीत दर्ज की, VIDEO

गाजीपुर में बिरनो क्षेत्र के गजपतपुर गांव में शनिवार को बाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मैच गजपतपुर और बिहार की टीम के बीच खेला गया जिसमें गजपतपुर की टीम ने 38-20 के अंतर से जीत दर्ज की। गजपतपुर की टीम ने शुरु से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने 38-20 के अंतर से बिहार की टीम को पराजित किया। गजपतपुर की ओर से रेडर राहुल और आयुष ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए 10 अंक जुटाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक इंदल राव ने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर जयचंद्र राम, योगेश यादव, हरिकेश यादव, सतीश कुमार, रविंद्र यादव, मनोज राजभर, दीपक कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें