जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 के दृष्टिगत शनिवार की देर शाम रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने बस स्टैंड पर सुगम आवागमन के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आठ - आठ घंटे के शिफ्ट में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई, जिससे बसों के आवागमन आदि के संबंध में अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, पेयजल की भी उपलब्धता रहे, शौचालय भी साफ रहे। उन्होंने हेल्प डेस्क की स्थापना के भी निर्देश दिए, जहां पर अभ्यर्थियों की समस्या का समाधान हो सके।