सुहवल क्षेत्र स्थित सुरसरी गंगा तट पर शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को विधि-विधान से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। इस दौरान पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, अरणी मंथन, अग्नि स्थापना, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक सहित अन्य वैदिक क्रियाएं आयोजित हुईं। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।