फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में नकदी समेत आभूषण चोरी, VIDEO

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिदउत्त में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिदउत्त की प्रिया चौहान नेे तहरीर देकर बताया कि बीते 18 सितंबर की रात परिवार भोजन करके सो गया था। अगले दिन शनिवार को भोर में करीब पांच बजे जब वह पूजा के लिए उठी तो घर का सामान बिखरा मिला। पीछे की खिड़की टूटी मिली और बक्से व अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी गायब थे। नथिया, पैजनी, मांगटीका, मंगलसूत्र, झुमका, हार, चार अंगूठियां, एक सिकड़ी, बिछिया, सोने की पेटी सहित चांदी की अंगूठी और करीब पांच हजार रुपये नकद गायब मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें